संवाददाता – अजीत कुमार
कैमूर – कैमूर जिले के मोहनिया और कुदरा थाने में जप्त 7000 लीटर से अधिक शराब को उत्पाद विभाग और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विनष्ट किया गया है। यह शराब अलग-अलग मामले में मोहनिया और कुदरा थाने में जब्त किया गया था। कुदरा में 100 से अधिक लीटर तो मोहनिया में 7226 लीटर शराब का विनष्ट किया गया। बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब तस्कर यूपी के रास्ते लगातार शराब की खेप को अलग-अलग जिलों में ले जाने के लिए कैमूर के रास्ते का उपयोग करते हैं। वहीं लगातार उत्पाद और कैमूर पुलिस की कार्रवाई से शराब की खेप पकड़ी जाती रही है। जिसका नतीजा रहा कि पुराने मामले में जब्त 7000 से अधिक लीटर शराब को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आज विनष्ट किया गया है। विनष्ट शराब का मूल्य लाखों में आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए मोहनिया के अंचलाधिकारी राकेश सिन्हा ने बताया मोहनिया थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में जब्त अंग्रेजी शराब को आज मोहनिया के समेकित चेकपोस्ट के पास जेसीबी से नष्ट किया गया है। कुल शराब 7226 लीटर था, जिसका विनष्टीकरण के लिए कैमूर डीएम ने आदेश जारी किया था।