शादी समारोह में भोज खाने से सैकड़ों बीमार

मधेपुरा – मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में शादी समारोह के भोज खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरीजों की भीड़ इतनी थी कि सदर अस्पताल मधेपुरा और जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड मरीजों से खचाखच भर गया। अचानक एक साथ इतने लोगों के बीमार पड़ने से मधेपुरा जननायक करपुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड और सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ अचानक मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के पसीने छूट गए।

आपको बता दें कि मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में बीती रात एक विवाह उत्सव के अवसर पर भोज का आयोजन हुआ था। इस भोज में लगभग 2 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था। वहीं खाने के बाद कई लोगों की स्थिति गड़बड़ाने लगी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि खराब भोजन की वजह से फूड पॉजनिग हुई है। जिसके कारण बीमार लोगों में उल्टी, दस्त, चक्कर आना और बुखार की समस्या देखी जा रही है। जिसका समुचित इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *