बारिश ने सिर से आशियाना छीना

रिपोर्टर – आलोक कुमार

मधुबनी // उत्तर बिहार में बाढ़ आना एक पर्व सा है और हर साल यहाँ बरसात मौसम के दौरान सिर्फ पानी ही पानी देखने को मिलती है और उसी दौरान कइयों परिवारों की जिंदगी मौत में भी तब्दील हो जाता है और फिर कइयों परिवार की आशियाने भी टूट टूट कर गिर जाता है । जिससे आशियाने गिरने वाले परिवारों की सिर से छत छीना जाता है । लेकिन इस समय कितने परिवारों का जीना मुमकिन ही नही बल्कि नामुमकिन हो जाता है । इसी प्रकार से एक दलित दंपति का आशियाने भी सिर से छीना गया है और वह अब दलित दंपति अपने घर से बेघर हो गया है और इसे देखने वाला कोई भी नही है । मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड अंतर्गत नरसाम गाँव में एक दलित दंपति की बरसात ने सिर पर से आशियाने छीन लिया है और अब यह दंपति दूसरे के घरों में रहने को विवश है । हालांकि इनके दो पुत्र भी है और वह सब दूसरे प्रदेश में मजदूरी किया करते हैं , अब आइये आपको ले चलते हैं उस दलित दंपति के पास ,जिसके घर को बारिश ने छीन लिया और फिर ध्वस्त कर के तहस नहस कर दिया । जिससे अब यह दंपति पंचायत के जन प्रतिनिधि और सरकार से मदद के तरफ टकटकी लगाए हुआ है । यह बुजुर्ग व्यक्ति राम चरण पासवान है और इनका ही घर बारिश के दौरान टूट कर गिर पड़ा है । वहीं अब यह बुजुर्ग व्यक्ति मदद के लिये अपनी आंखें बिछाया हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *