प्रेमी युगल की हत्या

मधुबनी / मधुबनी जिले के पंडौल थाना अंतर्गत रुचौल गाँव में एक प्रेमी युगल का हत्या का मामला सामने आया । बता दे कि दोनों प्रेमी युगल आपस में वर्षों से बेपनाह मुहब्बत करते थे और सात जन्मों तक साथ साथ जीने की कश्में भी खाये थे। मगर प्रेमी युगल के माता पिता को ये मुहब्बत नागुज़ार था और उसके बाद दोनों को मौत की नींद सुला दिया गया। बताया जाता है कि पासवान समाज के एक लड़का लड़की परसों के दिन भाग कर शादी कर लिया था। जिसके बाद वह दोनों अपने घर आये और फिर उनके माता पिता देर रात प्रेमी युगल की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल के शव को एक सुनसान जगह के तालाब में फेंक दिया। जिसके बाद सुबह हुई तो गाँव ग्रामीणों ने शव को देखा । उसके बाद तो जंगल में जिस तरह से आग लगती है। उसी तरह से प्रेमी युगल की हत्या की खबरें आग की तरह फैल गई। हालांकि जिसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर प्रेमी युगल की शव को जलाने का प्रयास किया गया था। लेकिन पंडौल थाना पुलिस को सूचना मिली और फिर घटना स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *