प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर पलटवार

पटना – नीतीश कुमार ने दावा किया था कि प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के इसी बयान का प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा है कि नीतीश जी पर अब उनके उम्र का असर दिखने लगा है। दरअसल वे बोलना कुछ और चाहते हैं, लेकिन मुंह से निकल कुछ और जाता है। अगर मैं बीजेपी के लिए ही काम कर रहा होता तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात ही क्यों करता ? पीके ने आगे कहा कि धीरे-धीरे नीतीश जी भ्रमित और राजनीतिक रूप से अलग-थलग होते जा रहे हैं, वे ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो किसी भरोसे के नहीं हैं। बताते चलें कि नीतीश ने दावा किया था कि प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। नीतीश ने आगे कहा कि जब पीके आरजेडी और जेडीयू का विरोध कर रहे हैं, तो इसका क्या मतलब निकाला जाए। इसका मतलब तो यही हुआ कि वो बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *