आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या

संवाददाता – आलोक कुमार

मधुबनी जिला के कलुआही थाना क्षेत्र नारार धत्ता टोल में अहले सुबह धत्ता टोल चौक पर ही पहले से घात लगाये बेखौफ बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि धत्ता टोल निवासी 38 वर्षीय संजय यादव को अपराधियों ने चौराहे पर ही गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गयी। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक संजय यादव अन्य दिनों की भाँति नारार धत्ता टोल चौक पर चाय पीने के लिए आया था। चाय पी कर आगे पान दुकान पर जा रहा था, तभी पूरब की ओर से बुलेट सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और पिस्टल निकालकर बीच चौराहे पर ही युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद अपराधी अपनी बुलेट गाड़ी छोड़कर भाग गए। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना कलुआही थाना के पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटनास्थल पर कलुआही एवं खजौली थाना की पुलिस कैंप किए हुए है। बताया जाता है कि मृतक पर अंधाधुंध पाँच गोली फायरिंग की गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *