महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

मधेपुरा – मधेपुरा जिले के कुमाखांड थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चंडी स्थान वार्ड नंबर 1 में बांसबाड़ी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से किया गया है। मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय चमेली देवी के रूप में की गई है। जो लक्ष्मीपुर चंडी स्थान वार्ड 1 की निवासी है। बताया जाता है कि महिला के पति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है उसे दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से महिला अपने मायके में थी और घर बनाने के लिए एक सप्ताह पहले ससुराल आई थी। स्थानीय लोगों की माने तो हत्यारे ने महिला को बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को बांस बाड़ी में  फेंक कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुमारखंड थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। पुलिस ने बांस बाड़ी में एक कुल्हाड़ी और महिला का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *