रांची – 1000 पेटी अवैध शराब पकड़ने वाले एसआई को मंत्री ने दिया नकद इनाम। गौरतलब हो कि रांची जिले में उत्पाद विभाग की टीम को सफलता मिली है। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करी के लिए रखी गई एक हजार शराब की पेटियां बरामद की है। उत्पाद विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में रातू थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में यह कार्रवाई की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।
उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद विभागीय मंत्री जगन्नाथ महतो उत्पाद भवन पहुंचे। जहां मंत्री ने छापेमारी में शामिल अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने छापेमारी का नेतृत्व करने वाले उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा को एक हजार रुपए नकद इनाम दिया और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया। छापेमारी का नेतृत्व करने वाले अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंत्री जी ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखें।