रिपोर्ट – पारस सोना
पूर्णिया // सरकार के फैसले के बाद बिहार राज्य खाद बीज उर्वरक किटनाशक विक्रेता संघ सहित किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसको लेकर बिहार राज्य खाद बीज किटनाशक विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने पुर्णिया में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि हमारी जो लड़ाई थी आज सफल हो गया। सरकार ने जो निर्णय लिया है बिहार राज्य खुदरा बीज कीटनाशक विक्रेता संघ तहेदिल से सरकार के फैसले स्वागत करता है। सरकार के नये निर्देश के बाद कम्पनी के द्वारा खुदरा विक्रेताओं के दुकान उर्वरक पहुंचना है। उसके बाद विक्रेता किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद को बेचेगी। अगर कंपनी के द्वारा ऐसा नही किया जाता है तो कंपनी के खिलाफ FCO 1985 एवं FC एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने कहा 8 जुलाई 2021 को संघ के द्वारा कृषि मंत्री को पत्र लिखकर उर्वरक खरीद पर समस्या को बताया गया था। जिसमे मुख्य बातें बिहार सरकार प्रदेश के किसानों को खाद यूरिया खाद ₹266 50 पैसा में उपलब्ध कराने का निर्णय बिहार राज खुदरा उर्वरक कीटनाशक विक्रेता संघ ने स्वागत किया है। यह निर्णय किसानों के भले के साथ-साथ खुदरा उर्वरक विक्रेता को भी सम्मान बढ़ाने वाला है। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ परेशानी भी है। जिसमे थोक विक्रेता का दर 242 +5% 5 जीएसटी लगभग ₹255 है। लोडिंग एवं अनलोडिंग ₹5 प्रति बोरा। ढुलाई भाड़ा ₹10 से ₹35 प्रति 45 किलो बोरा दूरी के अनुसार पड़ता है। इस प्रकार खुदरा विक्रेता को 270 से 295 तक एक बोरा यूरिया का दाम पड़ जाता है। इसलिए व्यवहारिक रूप से सेकेंडरी फ्रेट का व्यवस्था कंपनी अथवा सरकारी स्तर पर किया जाना चाहिए। बिहार का खुदरा उर्वरक विक्रेता किसान हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के साथ खड़ा है परंतु इन समस्याओं का समाधान किए बिना सरकार की यह योजना पूर्व की भांति और सफल हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि उसी पत्र के आलोक में आज सरकार का फैसला किसान हित में आया है। ये ऐतिहासिक जीत है,हमारे खुदरा विक्रेतासंघ के अध्यक्ष निरजन कुशवाहा जी इसके लिए बधाई के पात्र है,जो संघर्ष किसानहित और खुदरा उर्वरक विक्रेताओ के हित मे शुरू किया था,बहुत ही कम समय मे फैसला आया है,जो की बहुत ही स्वागतयोग्य है