रिपोर्ट- जीतेन सार, बुंडू
बुंडू- झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज बुंडू स्थित पंच परगना किसान कॉलेज के भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में वीसी कामिनी कुमार, आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो और तमाड़ विधायक विकास मुंडा शामिल हुए। बता दे की यह किसान कॉलेज वर्ष 1980 में निर्मित हुआ था। कई वर्षों बाद भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। जिसके बाद इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ नया भवन बनाया गया है। नया भवन बन जाने से अब छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाएं मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. तमाड़ं, बुंडू, सोनाहातु ,राहे और अड़की सहित पंच परगना क्षेत्र में 1975 से यह एक मात्र डिग्री काॅलेज है। इस महाविद्यालय में 10 हजार से ज्यादा छात्र छात्राएँ पढ़ाई करते हैं। नए भवन निर्माण के बाद इन छात्रों में काफी खुशी देखि जा रही है। नये भवन बन जाने से अब संसाधन युक्त पढ़ाई कर छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वीसी कामीनी कुमार ने संबोधन करते हुए बताया कि महाविधालय में 56 शिक्षकों की जगह महज 21 शिक्षक हैं और 20 शिक्षक अनुबंध पर सेवा दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बुंडू पीपीके काॅलेज में भी पीजी की पढ़ाई के बहुत जल्द शुरू होने के संकेत दिए है। आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पंचपरगना क्षेत्र के लिए संसाधन की कमी के बावजुद इस काॅलेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज इस काॅलेज को संसाधनयुक्त बना दिया गया है। जो छात्रों के लिए लाभदायक होगा। राज्यपाल रमेश बैस ने अपने संबोधन में रांची विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र तक जिस तरह से शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। वो काबिले तारीफ है बुंडू पंचपरगना काॅलेज भवन के साथ संसाधन में के लिए जो भी कमी है उसे पूरा करने के लिये वे प्रयास करेंगे।