हमने जिसको बनाया, वो ही अब बोलने लगा – नीतीश कुमार

आरसीपी सिंह, सीएम नीतीश कुमार के पुराने साथी माने जाते थे। लेकिन आज उनके रिश्ते में खटास आ चुकी है। इसी बीच आरसीपी सिंह से जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि हमने जिसको बनाया, वो ही अब बोलने लगा है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि उसको (आरसीपी सिंह) राजनीति में कौन लाया था। वह आईएएस था, उसे अपना प्राइवेट सेक्रेट्री बनाया।  पार्टी में उसे उचित स्थान दिया। लेकिन उसने बीजेपी से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, हमें इससे कोई मतलब नहीं है। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने दिल्ली में वाम दल के नेताओं से मुलाकात किया। बाम दल के नेता से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि सीपीआई से हमारा पुराना संबंध है। हम सब लोग मिलकर इस देश को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *