संवाददाता – सुमन शर्मा
कटिहार – कटिहार में गंगा के कटाव का कहर जारी है। गंगा नदी के तेज बहाव में एक मस्जिद कट गई। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। खबर कटिहार के अमदाबाद प्रखंड से है। जहां पहले से ही लोग नदी के कटाव के कहर के कारण अमदाबाद प्रखंड के पार दियारा के झब्बू टोला एवं मेघु टोला में लोग दहशत में थे। इसी दौरान मंगलवार की शाम झब्बू टोला में बने एक मस्जिद गंगा के तेज कटाव के कारण गंगा में समा गयी। जिसका लाइव वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। लोगों का कहना है कि कटाव काफी तेजी से हो रहा है, जिससे इलाके में काफी दहशत का माहौल कायम है। बताते चलें कि पिछले साल हुए कटाव में लगभग 100 घर नदी में समा गए थे और इस वर्ष भी कटाव का कहर अपने उसी रूप में है।