फर्जी लूट कांड का उद्भेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय – बेगूसराय पुलिस ने फर्जी लूट कांड का उद्भेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 19 अक्टूबर को एवरेडी कंपनी के कर्मचारी से बीरपुर थाना क्षेत्र के कारिचक के समीप तीन अपराधियों द्वारा 37 हजार रुपया एवं एक मोबाइल लूट लेने की घटना बीरपुर थाना में दर्ज किया गया था। इस संबंध में बीरपुर थाना कांड संख्या 125/ 21 दर्ज किया गया था। उक्त कांड का उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय अवकाश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में बीरपुर थाना प्रभारी समरेंद्र कुमार, रंजन कुमार ठाकुर, प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक अंजली कुमारी बीरपुर थाना एवं सशस्त्र बल की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही। श्याम कुमार उर्फ श्याम नंदन कुमार, पेसर राज किशोर राय साकिन बीरपुर पश्चिम, वार्ड नंबर 8 थाना बीरपुर बेगूसराय से पूछताछ के क्रम में अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *