बाइक लूट का विरोध करने पर पिटाई

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय – बाइक छिनतई के विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को घर में बंधक बनाकर जमकर की पिटाई। मामला बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के बखतपुर गांव का है। बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। जहां बाइक छिनतई का विरोध करने पर एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट एवं गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि इस मारपीट में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही आनन फानन में संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच सभी पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जख्मी की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा वभनगामा वार्ड संख्या 5 निवासी सुरेंद्र पासवान का पुत्र राजा पासवान, सुरेश पासवान का पुत्र रोहित कुमार, अनिक पासवान का पुत्र सुरेश पासवान एवं वार्ड नं 11 निवासी फूलो तांती का पुत्र बौडील कुमार तांती के रूप में बताए जा रहे हैं। घायलों में एक युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल बीरपुर थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *