बेगूसराय पुलिस को मिली दोगुनी सफलता, हथियार और गाँजा बरामद

संवाददाता- मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय- बेगुसराय और एसटीएफ पुलिस के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन काफी उपलब्धि भरा रहा। जहाँ पुलिस ने एक तरफ हथियारों का जखीरा बरामद किया है, तो वही दूसरी ओर गांजे का बड़ा खेप जप्त किया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि बीस अक्टूबर को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना अंतर्गत बदलपुरा चौक के पास आग्नेयास्त्र की खरीदारी के लिए लोग जमा हो रहे है। इस सूचना पर अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु बेगुसराय एसपी अवकाश कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 के विकास कुमार, विशेष कार्य बल, तथा थानाध्यक्ष मटिहानी विवेक भारती, एवं सशस्त्र बल के साथ  एक विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी दल द्वारा मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के समीप दो हथियार तस्कर को पांच देशी कट्टा एवं दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अपराधियो में बेगुसराय लोहियानगर के रहने वाले  रामबालक सहनी के पुत्र राजेश कुमार सहनी, मुंगेर जिला के मुफ्फसिल थानां क्षेत्र के टीका रामपुर के रहने वाले विजय यादव के पुत्र चंदन कुमार और खगड़िया जिला के मानसी थानां क्षेत्र के ठठ्ठा गावँ के रहने वाले घोघी यादव के पुत्र अमरजीत कुमार को एक साथ गिरफ्तार किया। वही बेगुसराय पुलिस को दूसरी सफलता 21 अक्टूबर की रात्रि उस बक्त मिली जब गूप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के  छितरौर चाक गावँ मे बादल कुमार के घर पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके वारदात से आरोपी बादल कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *