संवाददाता- बिनोद केसरी
जमशेदपुर- जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बाबुडीह लालभट्टा बस्ती में नदी में नहाने गए 5 बच्चे नदी में डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीन बच्चों को बच लिया। वहीं अन्य दो बच्चों की तलाश जारी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सिदगोड़ा थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस द्वारा गोताखोर को बुलाया गया। वहीं बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।