आरा का कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा गिरफ्तार

आरा – भोजपुर शहर का कुख्यात अपराधी पुलिस के लिए कई महीनों से सर दर्द बना हुआ था आज पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद चैन की सांस ली है। इसकी पुष्टि भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे ने की। एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि बीते रविवार को पोखरे के विवाद को लेकर ठेकेदार व बालू कारोबारी राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें छोटू मिश्रा एवं उसके गुर्गो का नाम आया था।जिसके बाद यह काफी चर्चा में आ गया था। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और इसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया के कुबेरचक गांव में आया हुआ है।जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार छोटू मिश्रा मूल रूप से रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के मधुकर पुर गांव निवासी है । वह वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में रहता था। एसपी दुबे ने बताया कि वह 6 महीनों से काफी सक्रिय था।उसके ऊपर हत्या रंगदारी सहित कई गंभीर मामले 10 है।जिसमें वह फरार चल रहा था।इस हत्या में इसके गुर्गे भी शामिल है।उनकी भी पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह हत्या,रंगदारी एवं पुलिस मुठभेड़ सहित आधा दर्जन मामलों में फरार चल रहा था। आपको बता दें कि उसने इसी माह 4 जुलाई दिन रविवार टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोड़ पर ठेकेदार व बालू कारोबारी राजू यादव की गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी। उसे काफी करीब से गयारह गोलियां मारी गई थी। इसके पश्चात उसे इलाज के लिए शहर के बाबू को जारी स्थित निजी अस्पताल लाया जा रहा था,तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वही घटनास्थल से पुलिस ने लगभग एक दर्जन खोखा भी बरामद किया था।वही सूत्रों की माने तो ठेकेदार व बालू कारोबारी राजू यादव की हत्या के बाद उसने उसके भतीजे बजरंगी यादव को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।आपको बता दें कि बीते वर्ष के 11 जनवरी को पुलिस के साथ छोटू मिश्रा की मुठभेड़ हुई थी। उसमें वह तो बच कर भाग निकला था,लेकिन उसकी मां गोली की शिकार हो गयी थी। वही बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा एक सनकी टाइप का अपराधी था और वह नाचने-गाने का भी शौकीन था। उस पर हत्या,रंगदारी एवं आर्म एक्ट सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। गठित टीमों में नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत,कोईलवर थाना इंचार्ज कुंवर प्रसाद गुप्ता,डीआईयू के दरोगा राकेश कुमार,अवधेश कुमार एवं राजीव रंजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *