संवाददाता – ललन राज
मुंगेर – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तारापुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। बता दें कि तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाले चुनाव के लिए पार्टियों अपनी ताकत झोंक रही है। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी तारापुर पहुंचे। उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के असरगंज प्रखंड के विभिन्न गांव में चुनावी सभा कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया।