रिपोर्ट- बिनोद केसरी
जमशेदपुर– पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस पदार्थों के मूल्य में हो रहे बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आज जमशेदपुर के करंडीह चौक के समीप विरोध प्रदर्शन किया। करंडीह चौक के समीप स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आए ग्राहकों के बीच गुलाब फूल बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही आम जनमानस से इस विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया गया। वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। जिसकी वजह से लगभग सभी चीजों के दाम बढ़ रहे है। वहीं अब बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने का भरसक प्रयास कर रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कांग्रेस के पोटका प्रभारी अजय मंडल द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। जहां पेट्रोल पंप में तेल लेने आए ग्राहकों के बीच गुलाब का फूल भेंट कर उनसे इस लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।