जहरीली शराब पीने से मौत !

संवाददाता – विजय कुमार

सीवान – सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र में बेलूर गांव से एक बड़ी खबर है। जहां चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से इन सभी लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से बचते नजर आ रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि इन सभी के मौत का क्या कारण है। मृतकों की पहचान शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखन राम के रूप में की गई है। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *