संवाददाता – अनिल कुमार
हाजीपुर – वैशाली जिले के हाजीपुर में एक बार फिर अपराधियों ने वैशाली पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना हाजीपुर शहर के अनवरपुर चौक का है। जहां बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने आदित्य ज्वेलर्स के मालिक और कर्मी को गन पॉइंट पर लेकर एक करोड़ से अधिक के ज्वेलरी के साथ 9 से 10 लाख रुपए लूटकर भाग निकले। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राहक बनकर आये तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। लूट की सूचना के बाद वैशाली एसपी मनीष और सदर एसडीपीओ राघव दयाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क से साथ दुकान में मौजूद कर्मी और दुकान मालिक का मोबाइल भी साथ ले गए। बताते चलें कि दो साल पहले 2019 के नवंबर महीने में इसी रोड से देश के सबसे बड़ी सोना लूट की घटना हुई थी। जिसमे मुथूट फाइनेंस से करीब 55 किलो सोना लुटा गया था। वहीं एक बार फिर हुई इतनी बड़ी लूट की घटना के बाद वैशाली पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं।