संवाददाता – अजीत कुमार
कैमूर – दीवाली एवं छठ पर्व को लेकर बिहार के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों का टोल प्लाजा के पास कोविड जांच के लिए शिविर लगाया गया है। यह जांच शिविर कैमूर में दुर्गावती टोल प्लाजा के समीप एनएच 2 पर लगाया गया है। दरअसल कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा कैमूर डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए बाहर से आ रहे सभी यात्रियों का हर हाल में कोविड जांच करना है। इसी को लेकर कैमूर डीएम के निर्देश पर मोहनिया एसडीएम राहुल कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद फैज के नेतृत्व में टोल प्लाजा के समीप एनएच दो पर कैंप के माध्यम से बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले सभी छोटी-बड़ी यात्री वाहनों को रोक कर सभी यात्रियों की कोविड जांच किया जा रहा है। इस संबंध में मोहनिया एसडीम राहुल कुमार ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो तत्काल इसका इलाज किया जाएगा। ऐसा करने से प्रदेश में इसका फैलाव नहीं हो पाएगा।