संवाददाता- मनोहर कुमार सिंह
बेगूसराय– बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक 25 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के पचम्बा गांव के दरदाहा स्थित गोदाम के पास हुआ। मृतक की पहचान मझौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत खोय टोला वार्ड संख्या 6 मंझौल के रहने वाले जयराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार पासवान के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि युवक चोला मंडलम प्राइवेट लिमिटेड में सीजर के पद पर कार्यरत था और किस्त गिरे हुए टैंपू को सीज करने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार तकरीबन 10:00 बजे रात में मृतक एक टेंपो की किस्त लेकर दरदाहा स्थित गोदाम से लौटकर अपने मामा नीतीश के साथ बेगूसराय आ रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान की रास्ते में ही मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना सिंघौल थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की जांच में जुट गई है।