संवाददाता- विकास साहू
सिमडेगा– सिमडेगा में आयोजित की 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला चैंपियनशिप का मुकाबला जारी है। वहीं शुक्रवार को तमिलनाडु बनाम केरल के बीच मैच आयोजित हुआ। जिसमे शानदार पारी खेलते हुए तमिलनाडु ने केरल को 5-0 से पराजित कर दिया। वही दूसरा मैच हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी राजस्थान के बीच खेल गया। इस मैच में हरियाणा ने एकतरफा पारी खेलते हुए 19-00 से बड़े स्कोर के साथ राजस्थान की टीम को पराजित कर दिया। हॉकी हरियाणा की कैप्टन उषा ने बताया कि उनका आज पहला मैच था जिसमे बेहतरीन खेलते हुए 19 गोल मारकर जीत दर्ज की है। उन्होंने आगे भी बढ़िया तरीके से मैच खेलने की बात कही। वहीं आज कुल 6 मैच खेले जाएंगे। खेल को लेकर जिला प्रशासन सहित पूरी टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिमडेगा उपायुक्त सहित जिला के आला अधिकारी खेल पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हो सके। बताया गया कि 12:00 बजे से होगी उत्तर प्रदेश बनाम मणिपुर हॉकी के बीच एवं 1:45 हॉकी कर्नाटका बनाम हॉकी पंजाब के बीच मुकाबला एवं 3:30 हॉकी बंगाल से हॉकी पांडिचेरी भिड़ेगी।
