आठवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रारंभ

संवाददाता – पंकज कुमार

बाढ़ – बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ और पंडारक प्रखंड में 8 वें चरण के होने वाली पंचायत चुनाव को लेकर आज से नामांकन का कार्य शुरू हो गया। इसे लेकर अनुमंडल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बताते चलें कि मुखिया के लिए प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में नामांकन हो रहा है। जबकि जिला परिषद के लिए अनुमंडल के एसडीएम कार्यालय में नामांकन का कार्य 11 बजे से 4 बजे तक होगा। इस दौरान एसडीएम सुमित कुमार ने तैयारी का जायजा लेते हुए बताया कि किसी उम्मीदवार द्वारा नियमों की अनदेखी करने पर उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। बताते चलें कि 21 से 28 अक्टूबर तक नामांकन कार्य किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *