संवाददाता- आशीष सिन्हा
हजारीबाग– हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हजारीबाग उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात बरकट्ठा थाना से महज 20 कदम पीछे 14 सॉलिटेयर स्प्रिट भरे कंटेनर को जब्त किया है। हजारीबाग उत्पाद विभाग के कमिश्नर संजय कुमार मेहता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी के तस्कर स्प्रिट की तस्करी कर रहे हैं। इसी मामले का सत्यापन करते हुए हजारीबाग से टीम बरकट्ठा गई। जहां बंगाल से ला रहे स्पिरिट को चौपारण से बरामद किया है। पुलिस ने एक पिकअप वैन और एक वैगनआर गाड़ी को बरामद किया है। हालांकि रात का फायदा उठाते हुए तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले पर रंजीत ठाकुर मुकेश ठाकुर पर मामला दर्ज किया है।