विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान, जिला जज हुए शामिल

संवाददाता – धीरज कुमार

शेखपुरा – शेखपुरा सदर प्रखंड के बिहटा गांव में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानून की जानकारी आम लोगों को दिए जाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेकानंद, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चन्द्रमौली यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान ग्रामीणों को उनके अधिकार की जानकारी के बारे में बताते हुए जिला जज ने कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में अगर कोई बाधा आती है। जैसे शिक्षा के क्षेत्र में या जबरन कोई बच्चों की शादी करवाता हो या बच्चों का भरण पोषण सही ढंग से नहीं हो पा रहा हो। तो ऐसे लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अगर किसी जनता को नहीं मिल रहा है। तो ऐसे में वे विधिक सेवा प्राधिकार के पास अपनी बात को रखें, निश्चित रूप से आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *