संवाददाता – दीनानाथ महुआर
औरंगाबाद – मदनपुर न्यू बीआरसी भवन में कोरोना टीका केंद्र का सिविल सर्जन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने आशा तथा आंगनबाड़ी सेविका से परिवार नियोजन के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बताया कि 3 माह तक यह वैक्सीनेशन शिविर केंद्र सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक कार्य करेगा। इस दौरान यूनिसेफ के दीपक कुमार सिन्हा दानिश अरमान, स्वास्थ्य कर्मी बृजनंदन सिंह, लैब टेक्नीशियन अनुज कुमार, एनएम सविता कुमारी पुष्पा पुष्पा तिर्की, पुष्पांजलि कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।