डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगुसराय – डायन शब्द अंधविश्वास का दूसरा नाम है, लेकिन यह शब्द सुन कर लोगों के मन मे एक डर पैदा हो जाता है। आधुनिक और वैज्ञानिक इस समाज में आज भी अंधविश्वास का जड़ें इतनी मजबूत है कि लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते है। एक ऐसा ही मामला बेगुसराय में सामने आया है। जहाँ डायन होने के आरोप में एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिनका इलाज बेगुसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 का है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कुल 11 लोगों को आरोपित किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोहिया नगर वार्ड नंबर 28 के रहने वाले स्वर्गीय शैलेश साह के पुत्र योगी साह के घर पर डायन होने के आरोप में हमला बोल दिया। जिससे योगी साह के अलावा उनकी पत्नी सुदामा देवी, पुत्र नीरज साह और सूरज साह को गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित योगी शाह ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले मोहम्मद शकील के परिवार में एक बच्चा बीमार है। इसी को लेकर पड़ोसियो को शक है कि उसकी पत्नी सुदामा देवी ने बच्चे को तंत्र मंत्र से बीमार कर दिया है। इसी शक के आधार पर आरोपी पीड़ित के घर आ धमके और उनकी पत्नी सुदामा देनी को जबरन खींच कर ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर सभी आरोपियों ने योगी साह, उनकी पत्नी और दोनों पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपियों ने बहु के इलाज के लिए घर में रखे 25 हजार रुपया भी लूट लिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *