सुलभ शौचालय बना शोभा की वस्तु

संवाददाता – शबनम खान

किशनगंज – किशनगंज शहर के कलटैक्स चौक पर लाखों रुपए खर्च कर शौचालय का निर्माण तो करवा दिया गया। शौचालय का उद्घाटन भी हो गया। लेकिन उद्घाटन के बाद से ही शौचालय बंद रहता है। जिसकी वजह से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय बंद रहने के वजह से लोग जहां-तहां जगह पाते है वहीं गंदगी फैला देते हैं। जिसकी वजह से सड़क पर चलने वाले लोग दुर्गंध के शिकार होते हैं। बता दें कि शहर के कलटैक्स चौक में बड़े धूम धाम से इस शौचालय का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से शौचालय का निर्माण हुआ है, तब से बमुश्किल चार पांच दिन ही यह खुला। उसके बाद से यह बंद ही रहता है। शौचालय बंद रहने से आस पास के दुकानदारों एवं अन्य लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अंकित जैन (स्थानीय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *