पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखे को किया जब्त

संवाददाता – शबनम खान

किशनगंज – पुलिस ने व्यवसाई के गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में रखे गए पटाखे को जब्त किया। किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों रुपए के अवैध पटाखे को जब्त करने में सफलता हासिल किया है। शहर के मोती बाग स्थित व्यवसाई दिनेश कुमार अग्रवाल के गोदाम पर छापेमारी कर करीब 300 कार्टून विभिन्न तरह के पटाखों को जब्त किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी समीर कुमार की अगुवाई में यह छापेमारी की गई।  व्यवसायी   दिनेश अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बिना वैध लाइसेंस के ही पटाखों का व्यापार दिनेश अग्रवाल द्वारा किया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में अंचलाधिकारी समीर कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया है। जिसके बाद छापेमारी किया गया और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने व्यवसायी को हिरासत में लिए जाने की भी पुष्टि किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *