सीतामढ़ी में चक्रवाती तूफान का असर

Report – Vikash Mishra

सीतामढ़ीः बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर उड़ीसा से सटे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। बात अगर हम बिहार की करें तो यहां का सीतामढ़ी जिला में इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। सीतामढ़ी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा को कैलाशपुरी मोहल्ले से जोड़ने वाली लखनदेई नदी भी अपने उफान पर है। इस नदी पर बना डायवर्सन पर नदी के तेज पानी का बहाव जारी है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर इसे पार करने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि यहां इस नदी पर अब तक पर चार बार डायवर्शन का निर्माण किया जा चुका है। लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण यहां तीन बार डायवर्शन बह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *