रिपोर्ट – अभिषेक कुमार सिंह
पटना // पटना पुलिस ने रुपेश सिंह हत्याकांड मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया कर लिया है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आर्यन जायसवाल बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या जनवरी में हुई थी। पटना के पुनाइचक स्थित घर के दरवाजे पर गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को तीसरा आरोपी आर्यन जायसवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले हत्याकांड में शामिल शूटर सौरभ को पटना के कुम्हरार इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया था। इस मामले में पहले हुई ऋतुराज की गिरफ्तारी के बाद सौरभ दिल्ली चला गया था। जब वह पटना लौटा तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और घटना के 5 महीने बाद आज तीसरे आरोपी आर्यन जायसवाल को पुलिस ने धर दबोचा।