वैशाली – बिहार के वैशाली जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई लोगों ने दुख जताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के संबंध में बताया कि हाजीपुर में रविवार देर शाम देसरी थाना के नयागंज में ग्रामीण भुइंया बाबा की पूजा की तैयारी में लगे हुए थे। रात्रि लगभग नौ बजे पूजा पूरी हो चुकी थी। तभी अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक भीड़ में घुस गया और लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे पर केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों को आर्थिक मदद की घोषणा करने के साथ घायलों को बेहतर इलाज की बात कही है।