बाल विवाह, बाल श्रम, अशिक्षा का उन्मूलन आवश्यक – राज्यपाल

रांची – झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि समाज से बाल विवाह, बाल श्रम, अशिक्षा का उन्मूलन आवश्यक है। आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होटल बीएनआर चाणक्य में बाल पत्रकारों को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं कुपोषण को दूर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी भी इन क्षेत्रों में कार्य करने के साथ अन्य क्षेत्रों जैसे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल एवं स्वच्छता सुविधा की दिशा में बहुत सक्रियता से काम करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *