कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली – कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बीते 24 सालों में यह पहला मौका है जब कोई गैर नेहरू-गांधी परिवार से किसी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी की तारीफ भी की।

आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे के सामने चुनौतियां भी कई हैं। उनकी सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने की होगी। साथ ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव, राजस्थान कांग्रेस का सियासी संकट आने वाले समय में कई और राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को संगठित और मजबूत करना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *