उत्तराखंड – उत्तराखंड के केदारनाथ में दर्दनाक हादशा हो गया। जहां से खबर है कि एक हेलिकॉप्टर फाटा, गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में उत्तराखंड मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सूत्रों की माने तो इस दुर्घटना में सात लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घना कोहरा छाया हुआ था। उसी दौरान तेज धमाके के साथ हेलीकॉप्टर में आग लग गयी। घटना के बाद उत्तराखंड एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गयी है।
इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताते हुए कहा कि स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है।