उत्तरप्रदेश – उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों में रोहतास के वरिष्ठ चिकित्सक एवं जदयू नेता डॉ निर्मल सिंह कुशवाहा के बेटे डॉ आनंद कुमार, औरंगाबाद निवासी उनके दामाद दीपक कुमार, औरंगाबाद निवासी अखिलेश सिंह और दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला सिंह के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि बीएमडब्ल्यू कार में सवार चार लोग सुल्तानपुर की तरफ से जा रही थी। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही कंटेनर ने उनकी भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन सहित सभी लोग दूर जाकर गिरे। इस हादसे में चारों लोग की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कंटेनर से तीन लोग कूदकर भागते नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।