चार दिन बाद पानी में तैरता शव बरामद

पाकुड़ – खदान में नहाने गया युवक का शव 4 दिन बाद पानी में तैरता हुआ मिला। घटना पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर स्थित एक बंद पड़े खदान से है। जहां 4 दिन पहले एक युवक नहाने के दौरान डूब गया था। काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके कारण पिछले चार दिनों से परिजन खदान के किनारे बैठे परेशान थे। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने स्थानीय गोताखोर को लेकर शव को खोजने की कोशिश की थी, पर वह नाकाम साबित हुई। इसे बाद धनबाद के एनडीआरएफ की टीम को पाकुड़ बुलाया गया। लेकिन उन लोगों के पहुंचने से पहले ही आज सुबह युवक का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। इधर परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि पाकुड़ जिले में कई सारे ऐसे बंद पड़े खदान हैं, जिसमें पानी भरा हुआ है। जो मौत का कुआं बन चुका है और खदान संचालक चैन की नींद सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *