सीएससी कार्यालय का उद्घाटन

मधेपुरा – मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत बरदाहा पंचायत में बीआर फॉर्मर सीएससी केंद्र कार्यालय का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसानों को कृषि यंत्र तथा कृषि कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं निदान को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉक्टर गौतम आर्यन ने कहा कि अब जिले से दूर सुदूर ग्रामीण इलाकों में कृषि बीआर फॉर्मर सीएससी कार्यालय खुलने से अब यहां के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कार्य हेतु विभागीय अधिकारी को बधाई भी दी। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने कहा कि सीएससी केंद्र कार्यालय खुलने से यहां के किसानों को उचित कीमत पर खाद तथा कृषि कार्यों से जुड़े यंत्र आदि उचित मूल्यों पर सही समय में उपलब्ध हो पाएगा। जिससे किसानों को काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *