जिंदगी से जंग हार गए राजू श्रीवास्तव

कॉमेडी की दुनिया के बेताजबादशाह भारत के बेस्ट कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। उनके प्रशंसक उन्हेंयाद कर भावुक हो रहे हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि राजू श्रीवास्तव अब उनकेबीच नहीं रहें। आपको बता दें कि पिछले 42 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आज वे हार गए। 58 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन ने दम तोड़ दिया। उनकी निधन की पुष्टि उनकेपरिजनों ने की है। इस खबर के बाद फिल्म जगत सहित हर जगह मातम का माहौल कायम है। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गयाथा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह 10:20 मिनट पर राजूश्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आने के बाद प्रशंसक सहित पूरादेश राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग ईश्वर से उनकीआत्मा को शांति प्रदान एवं परिजनों और प्रशंसकों को ये दुःख सहन करने की शक्ति कीकामना कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *