आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 अगले महिने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान सहित अब तक 13 देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर चुकी हैं। वहीं अभी तक न्यूजीलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने अपनी टीमों की घोषणा नहीं की हैं। हालांकि अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। देखना है कि इस वर्ष आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का ताज किसे मिलता है।