मधेपुरा – मधेपुरा जिला के 6 नगर निकाय में होने वाले दो चरणों के चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर हैं। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया जहां 19 सितंबर को खत्म हो रही है। वहीं दुसरे चरण के लिए 24 सितंबर तक नाम दाखिल करने की तिथि निश्चित की गई है। बता दें कि मधेपुरा नगर परिषद के लिए अब तक अध्यक्ष पद के लिए 7 और उप मुख्य पार्षद पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है। साथ ही 26 वार्ड में कुल मिलकर 60 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं चुनाव के लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के द्वारा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है।
