जमशेदपुर – झारखंड के शहरी क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में जमशेदपुर में भी इसकी शुरुआत की गई। जहां जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव ने फाइलेरिया की दवा खाकर शहरी क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। बता दें कि यह अभियान 30 सितंबर 2022 तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घर-घर जाकर दवा पहुंचाने का काम करेंगे।