भारत और बांग्लादेश के बीच समझौता

भारत और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत और बांग्लादेश के पीएम ने कुशियारा नदी के जल बंटवारे को लेकर एक समझौता किया। जिससे दक्षिणी असम और बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत और बांग्लादेश के बीच कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिससे भारत में असम और बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि ऐसी लगभग 50 नदियां हैं, जो भारत और बांग्लादेश की सीमा से गुजरती हैं। जो दोनों देशों के लोगों की आजीविका से भी जुड़ी रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *