मधेपुरा – मधेपुरा में 177 वीं अनुमंडल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मधेपुरा की इतिहास को भी याद किया गया। बता दें कि स्थापना दिवस की उद्घाटन मधेपुरा डीएम श्याम बिहारी मीना और सिंहेश्वर के राजद विधायक चंद्रहाश चौपाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मधेपुरा के दर्जनों प्रबुद्ध जन समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान डीएम श्याम बिहारी मीना ने मधेपुरा के इतिहास को खंगालते हुए कहा कि मधेपुरा का इतिहास बहुत ही गौरवमयी रहा है। मधेपुरा अंग प्रदेश के आदर क्षेत्र है, यहां कई अवशेष भी मिले है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा के इतिहास को सहेज कर रखने की जरूरत है।
