संवाददाता – धीरज कुमार
शेखपुरा – शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के लाल बाग स्थित गौशाला का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एसडीओ निशिकांत कुमार की देखरेख में भूमि पूजन किया गया और जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया। इस बाबत एसडीओ निशीकांत कुमार ने बताया है कि सरकार द्वारा 15 लाख की राशि गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए मुहैया कराया गया है। जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 35 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब हो कि गौशाला के चारों ओर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बता दें कि गौशाला का जीर्णोद्धार का कार्य ऋषिकेश से आये हुए स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज के देख रेख में पूरा किया जाना है। इस मौके पर एसडीओ निशिकांत कुमार के साथ अनिल कुमार उर्फ सुनिल-संरक्षक, ज्योतिष कुमार-सचिव, सचिन कुमार उर्फ गुड्डू-उपाध्यक्ष, अमित कुमार-कोषाध्यक्ष सहित कई लोग उपस्थित रहे।
