संवाददाता – विकास मिश्रा
सीतामढ़ी – सीतामढ़ी पुलिस पर हाजत में बंद व्यक्ति की पिटाई करने का आरोप लगा है। बता दें कि जदयू नेत्री के बेटे की पुलिस हाजत में बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जब पिटाई से पीड़ित शख्स की हालत खराब होने लगी, तो पुलिस वालों ने उसे सीतामढ़ी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार को शहर में वाहन लगाने को लेकर जदयू नेत्री के दो बेटों के साथ पुलिस की झड़प हुई थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए घंटो हंगामा किया था। जिस आरोप में पुलिस ने जदयू नेत्री के दोनों बेटों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करके उसको थर्ड डिग्री देने का काम किया गया। वहीं पिटाई के बाद पीड़ित की हालत खराब होने पर उसको निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया।