संवाददाता – पंकज कुमार
बख्तियारपुर – छठ महापर्व को लेकर गंगा घाट का निरीक्षण करने गयी प्रशासन की टीम ने नयाटोला देदौर गांव के समीप गंगा किनारे से शराब का जखीरा बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया की सीओ रघुवीर प्रसाद के साथ हमलोग गंगा घाट का निरीक्षण करने निकले थे। इसी बीच नयाटोला देदौर गांव के समीप गंगा किनारे कई गैलन में रखे करीब साढ़े तीन सौ लीटर देशी शराब मिला है। फिलहाल पुलिस ने शराब बरामद कर तस्करों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।