भैया दूज का हर्षोल्लास

संवाददाता – सुहैब खान

मनेर – मनेर प्रखंड में दीपावली पर्व के दो दिन बाद भैया दूज पूजा को लेकर मनेर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान मनेर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में भैया दूज को लेकर युवतियों और महिलाओं ने अपने भाइयों के लंबी आयु के लिए उपवास रखकर पूजा अर्चना की। बता दें कि मनेर के काजी मोहल्ला, सराय मोहल्ला, बाजार पर, गाँधी हाट समेत कई जगहों पर महिलाएं और युवतियां ने इकट्ठा होकर पूजा अर्चना की। मौके पर युवतियों ने बताया कि अपने भाइयों के लंबी अवधि के लिए वे प्रतिवर्ष उपवास रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *